Mathura Road Accident: मथुरा में सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। छटीकरा पुल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
4 की मौत, 3 घायल
स्विफ्ट कार नंबर MP 30 ZJ 2690 में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, हादसे में रुद्र, कान्हा, रुबी और ज्योति की मौत हुई है। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल बताए जा रहे हैं।
Also read: UP News: यूपी के उरई में घरेलू सिलेंडर में लगी आग, 23 लोग झुलसे; 13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया
वृंदावन दर्शन को आए थे
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के भिंड दामो के रहने वाले हैं। वे वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। बरसाना से रमणरेती जाते समय छटीकरा पुल के पास ये हादसा हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।