Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश क्रिकेट में फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, 7 खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

बांग्लादेश क्रिकेट में फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, 7 खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। पिछले कुछ महीनों से हालात खराब होते जा रहे हैं और अब मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोपों ने खेल की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शुरुआत देश में राजनीतिक और सामाजिक अशांति से हुई, जिसके बाद Bangladesh Cricket Board और Board of Control for Cricket in India के बीच भी तनाव देखने को मिला। इसी बीच तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को IPL 2026 से बाहर कर दिया गया था।

खिलाड़ियों ने किया विरोध 

हालात और बिगड़ते गए जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC Men's T20 World Cup से नाम वापस ले लिया। खिलाड़ियों ने भी बोर्ड के खिलाफ खुलकर विरोध किया, जबकि WBPL को स्पॉन्सर नहीं मिलने के कारण टालना पड़ा। अब नया मामला चटगांव में खेले गए CJKS टैलेंट कप 2026 से सामने आया है। Chattogram Jila Krira Sangshta के तहत खेले गए इस टूर्नामेंट में बकालिया एकादश के 7 खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है।

ये खिलाड़ी पाए गए दो दोषी

इन खिलाड़ियों में साकिब हुसैन, ओबैदुल आलम, उमर फारुक, टिन धर, माहिर अनवर, मोहम्मद इकबाल और नजमुल इस्लाम शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इन खिलाड़ियों ने जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया और खुद को आउट कराया, जिससे अधिकारियों को शक हुआ। इस मामले में टीम के कोच अमीनुल हक पर भी सख्त कार्रवाई हुई है। उन्हें अगले 5 साल के लिए सभी क्रिकेट गतिविधियों से बैन कर दिया गया है।

खिलाड़ियों पर लगे बैन 

CJKS ने BCB से मांग की है कि इन खिलाड़ियों पर लगे बैन को देश की सभी घरेलू लीग में लागू किया जाए, ताकि फिक्सिंग के खिलाफ सख्त संदेश दिया जा सके। इससे पहले भी Mukhlesur Rahman Shamim पर BPL के दौरान फिक्सिंग से जुड़े आरोप लगे थे। एक पत्रकार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह सिलहट के होटल में संदिग्ध लोगों के साथ बैठक कर रहे थे।

पहले भी लग चुके आरोप

बांग्लादेश क्रिकेट की छवि पहले भी दागदार रही है। BPL 2025 में भी 10 खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगे थे। इन विवादों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। फिलहाल टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में 8वें स्थान पर है। हालांकि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज जीतकर टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं। अब बांग्लादेश टीम न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पाने की कोशिश करेगी।

Also read: David Warner: नशे में धुत डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, क्या PSL में कर पाएंगे वापसी; अब कोर्ट में होगी पेशी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast