
IPL 2026 Opening Match: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इसी बीच आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन, इस पर अब फाइनल रिपोर्ट आ गई है। आरसीबी और केएससीए को आईपीएल मैच आयोजित करने के लिए कर्नाटक सरकार ने मंजूरी दी है।
अब ये तय हो गया है कि आईपीएल 2026 का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। बता दें कि 28 मार्च को यहां रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
कर्नाटक सरकार ने KSCA को दिया था समय
दरअसल, पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद विक्ट्री परेड निकाली गई थी। जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्टक्चर को लेकर कई सवाल उठे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस डी कुन्हा कमेटी ने सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव दिए थे। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को 15 मार्च तक सभी जरूरी सुधार करने का समय दिया गया था। जरूरी सुधार पूरे करने के बाद केएससीए को मैच करवाने की अनुमति दी गई है।
चिन्नास्वामी में खेला जाएगा पहला मैच
बता दें कि 12 मार्च को बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। बोर्ड द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 के सीजन ओपनर के अलावा 5 अप्रैल को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में बेंगलुरु कुल पांच मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी। वहीं, बाकी बचे हुए दो घरेलू मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि बाकी बचे मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
Leave a comment