
US-Israel-Iran War: भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि, "ज़रा सोचिए, अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो वह क्या करता, खासकर तब जब हमने देखा कि ईरान ने अपने सभी पड़ोसी देशों पर हमले किए हैं। अभी जो हम झेल रहे हैं, वह उस भयावह स्थिति के मुकाबले कुछ भी नहीं है जो भविष्य में हो सकती थी अगर अमेरिका और इजरायल ने अभी कार्रवाई नहीं की होती। तो सोचों क्या होता। ईरान के साथ यह सिलसिला जारी रहेगा।
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार कहते हैं, "हम यह नहीं बता रहे हैं कि इसमें कितना समय लगेगा क्योंकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है... शुरू में, अमेरिका और इजरायल दोनों ने कुछ हफ्तों की बात की थी। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि ईरान को अपना रुख बदलने का कितना मौका मिलता है। फिलहाल, ऐसा नहीं लगता कि वे अपना रुख बदल रहे हैं। इसके विपरीत, वे और भी अड़े हुए हैं। वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं। लेकिन भविष्य में स्थिति बदल सकती है। हमें ईरानी निर्णय लेने की प्रक्रिया में मतभेदों के बारे में अलग-अलग अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। इसलिए, इसमें और समय लग सकता है। अगर ईरानी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने का फैसला करते हैं तो हम इस समस्या का कूटनीतिक समाधान निकाल सकते हैं।
जिंदा है प्रधानमंत्री नेतन्याहू
इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू जीवित हैं। जब मैं इजरायल में था, तब मैंने उन्हें एक से अधिक बार व्यक्तिगत रूप से देखा था। यह वीडियो कैफे में फिल्माया गया। कृत्रिम रूप से निर्मित नहीं है। इसमें बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
Leave a comment