Search KhabarFast

Press ESC to close

Sarkari Jobs: लोको पायलट के 11,000 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

Sarkari Jobs: लोको पायलट के 11,000 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

Recruitment In Railway: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन निकाला है। जिसके तहत कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। बताया गया है कि 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। भर्ती बोर्ड की तरफ से आयुसीमा से लेकर तमाम तरह की जानकारी दी गई है।

रेलवे मंत्रालय की तरफ से 17 रेलवे जोनों में लोको पायलट के कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे में हैं। अपने जोन के हिसाब से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

बता दें कि असिस्टेंट पायलट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयुसीमा की बात करें, तो इसके लिए 18 साल से लेकर 30 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन करने योग्य हैं। आरक्षित श्रेणी वालों को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी।

चार चरणों में परीक्षा

बता दें कि सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा

इसके बाद कंप्यूटर आधारित दूसरा टेस्ट होगा

तीसरी बार बार में कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा

अंतिम में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा

आवेदन शुल्क जान लें

वहीं, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए देना होगा। एससी,एसटी,पूर्व सैनिक और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI से बदलेंगी नौकरियां तो कॉलेज की पढ़ाई का क्या होगा? IISc प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा बड़ा सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से ऐसे काम करने लगा है, जिनके लिए पहले कंपनियां बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी पर रखती थीं। AI कोड लिखने, डेटा का विश्लेषण करने, रिपोर्ट तैयार करने और रिसर्च जैसे कई कामों में मदद कर रहा है।

अंग्रेजी की बाधा होगी दूर, हिंदी में होगी BTech Civil Engineering की पढ़ाई, छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें अंग्रेजी भाषा के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रतिष्ठित श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने हिंदी माध्यम से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कराने का फैसला किया है।

हिंदी में MBBS का प्रयोग क्यों नहीं चला? करोड़ों खर्च, किताबें छपीं, फिर भी छात्रों ने अंग्रेजी को चुना

हिंदी दिवस के कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में हिंदी माध्यम से MBBS की पढ़ाई को लेकर बहस तेज हो गई है। साल 2022 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा को हिंदी में उपलब्ध कराना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast