Search KhabarFast

Press ESC to close

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, कहा- राज्य के असली फैसले कहीं और से लिए जा रहे हैं

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, कहा- राज्य के असली फैसले कहीं और से लिए जा रहे हैं

Haryana News : हरियाणा के हांसी में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने नायब सैनी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा यह थोपे हुए और हरियाणा के डमी मुख्यमंत्री है। हरियाणा राज्य के असली फैसले कहीं और से लिए जा रहे हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर लागू किए गए नए नियमों के खिलाफ खुलकर विरोध किया। ट्रेक्टर गेटपास और बायोमेट्रिक किसानों के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। यह फैसला अफसरशाही की तानाशाही को दर्शाता है। पहले से ही मंडियों में फसल बेचने के लिए किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से इन नियमों को तुरंत वापस लेने या सरल बनाने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Also read: हरियाणा में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानें कब होंगे चुनाव

प्रदेश की जमीनी हकीकत की कोई समझ नहीं है- अभय

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा का सलाहकार मंडल बाहरी लोगों से भरा हुआ है, जिन्हें प्रदेश की जमीनी हकीकत की कोई समझ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो किसानों के लिए अव्यावहारिक और परेशानी बढ़ाने वाले हैं।

अभय चौटाला ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों की फसलें खेतों में आग की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले इस मौसम में दिन के समय बिजली कटौती की जाती थी, ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन अब इस व्यवस्था को लागू नहीं किया जा रहा है।

इनेलो एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी- चौटाला 

चौटाला ने कहा कि वे जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इन मुद्दों को गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गेहूं खरीद से जुड़े नए नियम वापस नहीं लिए गए, तो इनेलो एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अभय चौटाला के बयान पर मनोहर लाल ने किया पलटवार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बैसाखी का यह पावन दिन सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए और साथ-साथ उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती भी है और प्रभु से यही कामना है कि सभी के जीवन में वह सब शिक्षा प्रदान हो जो बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से दी है।

Nitish Kumar:'जहां तक हो सका, मैंने बिहार के लिए...' आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश कुमार

CM Nitish Holds Cabinet Meeting:14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने आखिरी बार कैबिनेट की बैठक ली। अपने विदाई भाषण में नीतीश कुमार ने 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने बिहार में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं दी।

Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जा रहे हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें