Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय रेलवे की नई सौगात...दिल्ली से उत्तराखंड के लिए चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें कहां से होगी संचालित

भारतीय रेलवे की नई सौगात...दिल्ली से उत्तराखंड के लिए चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें कहां से होगी संचालित

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे की ओर दिल्ली से उत्तराखंड तक के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन पहली ऐसी सेवा होगी। देश को चार और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 7 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी देने वाले हैं।

उत्तराखंड में अभी दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसमें एक देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दूसरी देहरादून से लखनऊ रेलवे स्टेशन की ट्रेन शामिल है। काठगोदाम से दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत यात्रियों के लिए नया तोहफा होगी।

स्पेशल रेलवे ट्रैक हुआ तैयार

काठगोदाम से रामपुर के बीच लगभग 90 किमी का स्पेशल रेलवे ट्रैक बनाया गया है। इसे सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के हिसाब से तैयार किया गया है। इस नए ट्रैक पर 200 से 250 मीटर के मॉडर्न ट्रैक सेक्शन जोड़े गए हैं। मजबूत रेल ट्रैक, फेंसिंग और हाईसिक्योरिटी का पालन किया गया है, जिससे ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सके।

हफ्ते में 6 दिन ट्रेन के चलाने का प्रस्ताव

रेलवे की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि ये नया ट्रैक हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन के हिसाब से बनाया गया है। इससे उत्तराखंड को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार का फायदा मिलेगा। रेलवे के अनुसार, काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में 6 दिन चलने का प्रस्ताव है। काठगोदाम स्टेशन पर सिर्फ एक सिंगल पिट लाइन है। यहां छह से ज्यादा ट्रेनों की मरम्मत और सफाई का काम किया जाता है। रेलवे प्रशासन वंदे भारत की नियमित मरम्मत का काम दिल्ली रेलवे स्टेशन में कराने पर विचार कर रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

3KW Solar Panel: 3 किलोवाट के सोलर से कितनी बनती है बिजली, क्या क्या उपकरण चल सकते हैं ?, जानिये पूरी जानकारी

3KW Solar Panel: देशभर में अब सोलर सिस्टम का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सरकार जहां सब्सिडी दे रही है वहीं लोग बिजली के बढ़ते बिलों से छुटकारा पाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित सोलर सिस्टम घरों पर लगाने पर जोर दे रहे हैं।

Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर

Rule Change: जून के महीने खत्म होने वाला है। 1 जूलाई से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। इन दिनों महंगाई त्रस्त लोग आशा लगाकर बैठ है कि सरकार जनता को राहत दें, क्योंकि 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और उनके जीवन पर पड़ने वाला है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम, बैंकिंग सेवाओं और ऑटो सेक्टर तक कई नए बदलाव प्रभावी होंगे। ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast