Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War: ईरान के हमले का जवाब क्यों नहीं दे रहे खाड़ी देश? अब अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम

US-Iran War: ईरान के हमले का जवाब क्यों नहीं दे रहे खाड़ी देश? अब अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम

US-Iran Faceoff:अमेरिका-इजरायल और ईरान में बीते 11 दिनों से युद्ध जारी है। ईरान अपने ऊपर हुए हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर पलटवार कर रहा है। यह हमले मुख्य तौर से अमेरिकी एयरबेस या उससे जुड़े ठिकानों पर हो रहे हैं। हालांकि आशचर्य की बात ये है कि खुद पर हो रहे हमलों के बाद भी खाड़ी देश ईरान पर हमला करने से बच रहे हैं। अब यही बात अमेरिका को पच नहीं रही है।

अमेरिकी सीनेटर ने कहा कि अमेरिका लोग मारे जा रहे हैं औऱ अमेरिका उस आतंकवादी ईरानी शासन को हटाने के लिए अरबों डॉलर कर रहा है। लेकिन, सऊदी अरब सिर्फ जारी बयान करता है। वह ईरान में फैल रहे आतंक राज को खत्म करने के लिए सैन्य अभियानों में हिस्सा लेना नहीं चाहता है। 

अरब देशों से जंग करने की अपील

लिंडसे ग्राहम ने आगे कहा कि उम्मीद है कि गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के देश इस मामले को और ज्यादा गंभीरता से लेंगे, क्योंकि ये लड़ाई उनके खिलाफ अपने ही घर में लड़ी जा रही है। अगर आप अपनी सेना अभी नहीं उतारेंगे, तो फिर कब उतारेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि स्थिति जल्द बदलेगी,अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

अरब देशों का क्या है रुख 

अपने उपर हो रहे हमले के बाद भी अरब देशों ने ईरान पर कोई पलटवार नहीं किया है। सऊदी अरब ने हमलों की निंदा तो की लेकिन, सैन्य कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अरब देशों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह अरब देशों पर हमला करना नहीं चाहते और आगे तब तक नहीं करेंगे, जब तक उनके एयरस्पेस लोकेशन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं होगा। दूसरी तरफ अमेरिका का हमला ईरान पर जारी है। अमेरिका अरब देशों में मौजूद अपने एयरबेस से हमला कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा, अमेरिकी सीनेट ने किया बिल पास

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़ा दबाव बनाने वाले एक महत्वपूर्ण बिल को मंजूरी दे दी है। ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ नाम के इस बिल को सीनेट में 86-11 वोटों से पास किया गया।

शहबाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी? गृह मंत्री के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Rift In Pakistan:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। नकवी ने पहले पाकिस्तान की शासन व्यवस्था को बर्बाद बताया और फिर ऐसे संकेत दिए जिनसे सत्ता प्रतिष्ठान, नौकरशाही और राजनीतिक वर्ग के भीतर हलचल तेज हो गई।

इंडोनेशिया में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों ने गवाई जान; 41 लापता

Indonesia Boat Firing: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज 02 अगस्त रविवार सुबह पूर्वी जावा तट के पास एक यात्री फेरी में लगी भीषण आग लग दई। हादसे के समय फेरी में 271 लोग सवार थे, जिसमें से अभीतक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast