PM मोदी ने संदेशखाली से BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर की बात, जानें क्या कहा?

PM मोदी ने संदेशखाली से BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर की बात, जानें क्या कहा?

PM Modi Call Sandeshkhali Victim Rekha: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड की पीड़िता रेखा पात्रा को BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं अब उनसे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। PMमोदी ने रेखा पात्रा को फोन कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान PMमोदी ने उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया और चुनावी तैयारियों को लेकर कुछ सवाल पूछे।

जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान PMमोदी ने रेखा पात्रा से यह भी पूछा कि स्थानीय स्तर पर उनका चुनाव प्रचार कैसा चल रहा है, किस तरह की तैयारियां हैं, उन्हें किस तरह का समर्थन मिल रहा है और इन सबके मद्देनजर वह क्या करेंगी?

PM मोदी से साझा किए संदेशखाली के कड़वे अनुभव!

बातचीत के दौरान रेखा पात्रा ने PMको यह भी बताया कि कैसे संदेशखाली इलाके में महिलाओं को अत्याचार और कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा है। इस लोकसभा चुनाव में BJPने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस सीट (जहां संदेश खाली है) से पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है। है। पार्टी ने इस सीट से मौजूदा सांसद नुसरत जहां का टिकट काट दिया है।

पूरे राज्य में फैलेगी 'संदेशखाली लहर'-PMमोदी

6 मार्च 2024 को राज्य के बारासात में महिला सशक्तिकरण पर BJPकी ओर से आयोजित रैली में PMमोदी ने दावा किया था कि यौन उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ संदेशखाली की महिलाओं की हालिया जागृति की लहर पूरे राज्य में फैलेगी। उन्होंने कहा था- संदेशखाली में जो हुआ उससे हर कोई शर्मिंदा है लेकिन TMCऔर राज्य सरकार को इसकी परवाह नहीं है।

रेखा पात्रा संदेशखाली में महिला आंदोलन का चेहरा

24 मार्च 2024 को आई BJPउम्मीदवारों की पांचवीं सूची में रेखा पात्रा का नाम था। उन्हें राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से BJPका उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वह महिला संदेशखाली में आंदोलन का चेहरा बनाया गया है।

Leave a comment