TMKOC फेम गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी मामले में नया अपडेट, पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

TMKOC फेम गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी मामले में नया अपडेट, पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

Gurucharan Missing Case:  टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कई दिनों से एक्टर लापता हैं। 26 अप्रैल को एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आई थी। एक्टर के पिता का कहना था कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह लापता हैं। उनके पिता ने पुलिस में एक्टर के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। किडनैपिंग का मामला दर्ज कर पुलिस मे जांच शुरू कर दी है।

जांच में हुआ खुलासा

जांच-पड़ताल करते दौरान पुलिसा ने खुलासा किया है कि 22 अप्रैल को गुरुचरण को मुंबई फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ नहीं गए। दिल्ली के कई CCTVमें एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई इलाको में पीठ पर बैग टांगे पैदल जाता हुआ देखा गया है। दिल्ली में गुरुचरण ने ATM से करीब 7 हजार रूपये भी निकाले थे।

पैसों की तंगी से जूझ रहे थे एक्टर

पुलिस को गुरुचरण की मोबाइल डिटेल्स खंगालने पर बहुत सारी बातों के बारे में पता चला। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल तक एक्टर दिल्ली में मौजूद थे। उनका मोबाइल इसके बाद बंद हो गया। एक्टर पालम स्थित अपने घर 24 तारीख को लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर लोकेशन पर मौजूद थे। पुलिस को जांच के समय पता चला कि उनकी शादी भी होने वाली थी। इसके साथ वो आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे थे।

2020 में छोड़ी यह सीरीज

बता दें, अपने पिता की सेहत का हवाला देकर सीरीज खत्म कर दी थी। गुरुचरण ने 2020 में ये सीरीज छोड़ दी। इसके बाद वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा ध्यान परिवार पर देना चाहते हैं। हालाँकि, निर्माताओं ने गुरुचरण को पारिश्रमिक नहीं दिया, जिन्होंने अन्य अभिनेताओं की तरह श्रृंखला छोड़ दी। जब जेनिफर मिस्त्री ने इन सबके खिलाफ आवाज उठाई तो निर्माताओं ने उन्हें पैसे दिए।अब बलविंदर सिंह इस सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

Leave a comment