Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh: दूल्हे का काले रंग होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटाई बारात

Uttar Pradesh: दूल्हे का काले रंग होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटाई बारात

Uttar Pradesh: यूपी राज्य से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां काप काले दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा था। बता दें, यह मामला यूपी के रामपुर जिले का है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा का रंग काला होने पर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा-दुल्हन के परिवार के बीच समझैते का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले रामपुर के स्वार इलाके में एक युवती का रिश्ता रामपुर के ही मोहल्ला पहाड़ी गेट के रहने वाले सोन से पक्का हुआ था। दूल्हा पक्ष के लोग शुक्रवार की रात को बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गए। बारातियो की खूब खातिरदारी की गई। धूमधाम से दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला भी डाल दी। इसके बाद दुल्हन की तरफ की महिलाओं में दूल्हे के काला होने की चर्चा होने लगी। थोड़ी देर बाद महिला ने विरोध शुरू कर दिया। दूल्हे के तरफ के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाया लेकिन वह मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। जिसकी वजह से बारात देर रात वापस लौट गई।

दूल्हा ने नहीं हारी उम्मीद

बता दें, अभी भी दूल्हा ने उम्मीद नहीं हारी है। इस वजह से दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के लोगों को अभी भी मनाने में लगे हुए हैं। इस मामले में कुछ लोग भी है जो दुल्हन पक्ष को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।  दुल्हन की आस में दूल्हा अभी भी पलके बिछाए उम्मीद लगाए बैठा है कि शायद दुल्हन का दिल दूल्हा के लिए पसीज जाए और वह इस शादी से हां कर दे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast