आतिशी ने BJP नेताओं को दिया नया चैलेंज, LG को भेजेंगे बस मार्शलों की स्थायी नौकरी का प्रस्ताव

आतिशी ने BJP नेताओं को दिया नया चैलेंज, LG को भेजेंगे बस मार्शलों की स्थायी नौकरी का प्रस्ताव

Atishi Challenged BJP Leaders: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा और उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है कि बस मार्शलों की नियुक्ति के मामले में गंदी राजनीति की जा रही है। उन्होंने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बस मार्शल के साथ खड़ी है। हम उनके नौकरी से निकाले जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।"

बता दें कि,CMआतिशी ने कहा कि भाजपा के निर्देश पर अक्टूबर 2023में 10,000बस मार्शल को नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक और मंत्री लगातार इन बस मार्शलों के साथ उनके आंदोलन में शामिल रहे हैं और उनकी बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय संविदा कर्मियों को स्थायी करने का वादा करती है, लेकिन बाद में अपने वादों से मुकर जाती है।

आतिशी ने गिनाईं AAP की उपलब्धियां

आतिशी ने आगे कहा, "राजस्थान में 1,10,000, मध्य प्रदेश में 1,80,000संविदा कर्मी हैं। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इनकी संख्या काफी अधिक है। चुनाव के दौरान भाजपा ने इनसे वादा किया था कि यदि वे जीतते हैं, तो इनकी नौकरी पक्की की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में 10,000सफाई कर्मियों और पंजाब में 12,000कच्चे शिक्षकों की नौकरी पक्की की है।"उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह अगले आठ दिनों में बस मार्शलों की नौकरी पक्की करने के लिए उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजे।

आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी

इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल द्वारा सिविल डिफेंस वालंटियर्स (सीडीवी) के संदर्भ में मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2015में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस मार्शलों की नियुक्ति की थी। लेकिन भाजपा ने निम्न स्तर की राजनीति करते हुए 2022में 10,000से अधिक बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

आप ने कहा कि उन्होंने इनकी बहाली के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष किया है और बस मार्शलों के साथ खड़े रहे हैं। पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर अनगिनत लोगों की नौकरियां छीनी गई हैं। अब केजरीवाल ने फिर से सक्रियता दिखाई है और दिल्लीवासियों के कार्यों को खुद करवा रहे हैं। आप ने विश्वास दिलाया कि भाजपा चाहे कितनी भी बाधाएं उत्पन्न करे, केजरीवाल रुकेंगे नहीं और बस मार्शलों की नौकरियां जल्द ही बहाल की जाएंगी।

 

Leave a comment