Muslim Population: 2051 तक मुंबई में मुस्लिम आबादी 30% बढ़ने का अनुमान, TISS रिपोर्ट ने बढ़ाया सियासी तापमान

Muslim Population: 2051 तक मुंबई में मुस्लिम आबादी 30% बढ़ने का अनुमान, TISS रिपोर्ट ने बढ़ाया सियासी तापमान

TISS Report on Hindus: महाराष्ट्र की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2051तक हिंदू आबादी में भारी गिरावट आएगी, जबकि मुस्लिम आबादी में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि होगी। इस रिपोर्ट ने विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल मचा दी है, और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

ये रिपोर्ट टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS) द्वारा तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मुस्लिम आबादी इसी गति से बढ़ती रही, तो आने वाले दशकों में हिंदू आबादी में गिरावट आएगी। विशेष रूप से मुंबई में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जो इस परिवर्तन का मुख्य कारण बन रहे हैं।

2051तक हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या में होगा नाटकीय परिवर्तन

TISS की रिपोर्ट के अनुसार, 2051तक मुंबई में हिंदू आबादी घटकर 54प्रतिशत रह जाएगी, जबकि मुस्लिम आबादी 30प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। 1961में हिंदू आबादी 88प्रतिशत थी, जो 2011तक घटकर 66प्रतिशत हो गई। इस दौरान मुस्लिम आबादी 8प्रतिशत से बढ़कर 21प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की संख्या में वृद्धि के कारण यह बदलाव हो रहा है।

चार प्रमुख खुलासे जो मुंबई की सियासत को प्रभावित करेंगे

1- घुसपैठियों की बढ़ती संख्या: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या मुंबई में तेजी से बढ़ रही है।

2- राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठियों को बसाना: रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ राजनीतिक दल इन अवैध प्रवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्हें मुंबई में बसाते हैं।

3- नकली दस्तावेजों से नागरिकता: रिपोर्ट के मुताबिक, इन घुसपैठियों को भारतीय नागरिक बनाने के लिए नकली दस्तावेजों पर वोटर ID कार्ड बनाए जाते हैं।

4- वोट बैंक के लिए मोहल्ले बनाना: TISS ने यह भी खुलासा किया है कि इन घुसपैठियों के लिए मुंबई में नए मोहल्लों का गठन किया जा रहा है, ताकि एक मजबूत वोट बैंक तैयार किया जा सके।

आगामी चुनाव पर असर

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान सा मच गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और यह रिपोर्ट राज्य की सियासत को नया मोड़ दे रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस रिपोर्ट का चुनावों पर कितना असर पड़ता है।

Leave a comment