Search KhabarFast

Press ESC to close

'100 हथियारबंद लोगों की भीड़ अचानक आई, कुल्हाड़ी से हमला किया', घायल DCP ने सुनाई नागपुर हिंसा की पूरी दास्तान

'100 हथियारबंद लोगों की भीड़ अचानक आई, कुल्हाड़ी से हमला किया', घायल DCP ने सुनाई नागपुर हिंसा की पूरी दास्तान

Nagpur Violence: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीसीपी) निकेतन कदम ने जानकारी दी। इस घटना में डीसीपी कदम खुद भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक विशेष क्षेत्र में अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और हिंसा भड़क उठी।

डीसीपी कदम ने कहा, "भीड़ बहुत बड़ी थी। अचानक पथराव शुरू हो गया और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनमें कुछ असामाजिक तत्वों को हथियारों के साथ घूमते हुए देखा गया है।"

डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। डीसीपी कदम ने बताया, "एक संकरी गली से करीब 100लोगों की भीड़ आई। उनके पास हथियार, पेट्रोल और लाठियां थीं। मेरी टीम वहां मौजूद थी, और हालात को देखते हुए मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो हालात और भी खराब हो सकते थे।"

उन्होंने आगे बताया, "जब मैंने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने कुल्हाड़ी से मुझ पर हमला कर दिया। मेरे हाथ में गंभीर चोट आई, लेकिन शुक्र है कि हमारी टीम के किसी अन्य सदस्य को कोई बड़ी चोट नहीं लगी।"

जल्द होगी आरोपियों की पहचान, होगी सख्त कार्रवाई

डीसीपी कदम ने स्पष्ट किया कि हिंसा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "हम जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने डीसीपी कदम से फोन पर बात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और नागपुर पुलिस की बहादुरी की सराहना की। डीसीपी कदम ने कहा, "मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से पुलिस बल का आत्मविश्वास बढ़ा है। हम आगे भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल के रसुवा जिले में चीन की सीमा के पास भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया।

किरेन रिजिजू का पवन खेड़ा पर गंभीर आऱोप, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़ा है मामला

Kiren Rijiju Lashesh Out On Pawan Khera:केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू और कांग्रे्स सांसद पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर भिड़ंत देखने को मिल रही है। अब किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाए थे।

Kal Ka Mausam 27 August 2026: 27 अगस्त को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 August 2026:मानसून की सक्रियता के बीच 27 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast