Search KhabarFast

Press ESC to close

Imphal में कोई मिल गया! IAF ने 'UFO' की खोज के लिए भेजे 2 राफेल जेट

Imphal में कोई मिल गया! IAF ने 'UFO' की खोज के लिए भेजे 2 राफेल जेट

IAF scrambled 2 Rafale jets to search 'UFO: 'रविवार को इंफाल हवाईअड्डे के पास अज्ञात उड़ने वाली वस्तुएं (UFO) देखे जाने की जानकारी मिलते ही, भारतीय वायु सेना (IAF) ने तुरंत उनकी तलाश के लिए अपने राफेल लड़ाकू विमान को रवाना किया। जानकारी के लिए बता दें, इम्फाल हवाईअड्डे पर UFOको दोपहर करीब 2:30बजे देखा गया,जिसके बाद 19नवंबर को कुछ वाणिज्यिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

खबरों के अनुसार, "इंफाल हवाई अड्डे के पास UFOके बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद, पास के एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को UFOकी तलाश के लिए भेजा गया।" उन्होंने कहा, "उन्नत सेंसर से लैस विमान ने UFOकी तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र के ऊपर निचले स्तर पर उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला।" पहले विमान के लौटने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान को खोज के लिए भेजा गया लेकिन UFOको इलाके के आसपास नहीं देखा गया।

UFOके बारे में पता लगाया जा रहा है

रिपोर्टस के अनुसार, संबंधित एजेंसियां ​​UFOके विवरण का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि इंफाल हवाई अड्डे पर UFOके वीडियो हैं। इम्फाल हवाई अड्डे को उड़ान के लिए मंजूरी मिलने के तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना के शिलांग मुख्यालय वाली पूर्वी कमान ने कहा कि उसने अपने द्वारा उठाए गए कदमों का कोई विशेष विवरण दिए बिना अपने वायु रक्षा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

पूर्वी कमान ने क्या कहा?

पूर्वी कमान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "IAFने इम्फाल हवाई अड्डे से दृश्य इनपुट के आधार पर अपने वायु रक्षा प्रतिक्रिया तंत्र (Air Defence Response Mechanism) को सक्रिय किया। उसके बाद वह वस्तु नहीं देखी गई।" बता दें कि, भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान पश्चिम बंगाल के हाशिमारा हवाई अड्डे पर तैनात हैं और चीन सीमा के साथ पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ान भरते रहते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

PM Modi In Bengal: पश्चिम बंगाल  के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि "बाबा तारकनाथ और बंगाल की यह पुण्यभूमि, पश्चिमबंग दिवस की यह ऐतिहासिक तारीख और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, आज चुनाव और शपथ ग्रहण के बाद मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है। बंगाल की हवा में अब एक नई ताज़गी है। यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद हो गया है। जैसे बंगाल का गौरव लौटने का आरंभ हो गया है। आज का यह कार्यक्रम साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है।

Kal Ka Mausam: 21 जून को 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और आंधी- तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 21 जून को को राजधानी दिल्ली समेत देश के कुल 23 राज्यों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Maharashtra accident News: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में निर्माणाधीन हॉल की छत गिरी, 6 की मौत, 27 घायल

Parbhani Accident News: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित मशहूर श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारुति मंदिर के सामने असेंबली हॉल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक खंभे और छत ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast