Search KhabarFast

Press ESC to close

रुपये का शतक लगवाने पर अड़े हैं PM मोदी! डॉलर के मुकाबले गिरावट पर सुप्रिया श्रीनेत का तंज

रुपये का शतक लगवाने पर अड़े हैं PM मोदी! डॉलर के मुकाबले गिरावट पर सुप्रिया श्रीनेत का तंज

Supriya Shrinate On PM Modi: कांग्रेस ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान रुपये की कीमत में 50%तक गिरावट आई है। उनका दावा है कि विदेशी मुद्रा भंडार से अरबों डॉलर खर्च करने के बावजूद रुपये को स्थिर नहीं किया जा सका है।

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का तंज

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18पैसे मजबूत होकर 86.26प्रति डॉलर पर पहुंचा। हालांकि, गुरुवार को यह 86.44पर बंद हुआ था। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "रुपये की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी रुपये का शतक लगवाने की कोशिश कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी को कोई बताए कि रुपये का शतक नहीं लगवाना है, रुपये को संभालना है।"

प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा गिर रही है

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की एक पुरानी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे रुपया गिरता है, प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा भी गिरती है। उन्होंने बताया कि मई 2014में, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब एक डॉलर की कीमत 58रुपये थी। जनवरी 2025तक यह बढ़कर 87रुपये हो गई है।

रिजर्व बैंक के प्रयास बेकार साबित हुए

कांग्रेस ने कहा कि सितंबर 2024में विदेशी मुद्रा भंडार 704अरब डॉलर था। रुपये को संभालने के लिए 80अरब डॉलर खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद रुपये की गिरावट जारी है।सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि सरकार रुपये की स्थिरता के लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या को हल करने में नाकाम रही है।

सरकार से की स्पष्ट जवाब की मांग

कांग्रेस ने रुपये की गिरती कीमत पर सरकार की नीतियों की आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि इस गिरावट का सीधा असर आम जनता की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस का यह बयान आर्थिक नीतियों पर बहस को और तेज कर सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast