India-China Relation: भारत-चीन के बीच हुए कूटनीतिक समझौते, जानें दोनों देशों की सेनाएं LAC से कब पीछे हटेगी?

India-China Relation: भारत-चीन के बीच हुए कूटनीतिक समझौते, जानें दोनों देशों की सेनाएं LAC से कब पीछे हटेगी?

India-China Agreement: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त करने के लिए समझौता हो गया। जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एलएसी यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा से पीछे हटेगी। दोनों देशों के बीच ये समझौता 21अक्टूबर को हुआ था। बता दें कि भारत-चीन के बीच चार साल से एलएसली पर सैन्य गतिरोध चल रहा था।     

अब बताया जा रहा है कि 28-29अक्टूबर तक दोनों देशों की सेनाएं एलएसी से पीछे हट जाएगी। सेना के सूत्रों ने बताया कि पहले कूटनीतिक स्तर पर समझौते की रूपरेखा बनी। उसके बाद सैन्य स्तर पर बातचीत हुई। रक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देसपांग से दोनों देशों की सेनाओं ने वापसी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विवादित स्थल से अपना सामान लाना शुरू कर दिया था।                         

राजनाथ सिंह ने दिया बयान                            

वहीं 24अक्टूबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन समझौते पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देश समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर "जमीनी स्थिति" को बहाल करने के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। इसमें पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और चराई की बहाली शामिल है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि निरंतर बातचीत होनी चाहिए। ताकि दोनों देशों के बीच समाधान निकले।

पीएम मोदी शी जिनपिंग की मुलाकात                    

इससे पहले रूस के कजान में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। कजान में दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी। बैठक के दौरान भारत-चीन समझौत का भी जिक्र हुआ था। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।  उन्होंने कहा था कि हमारा मानना है भारत और चीन के संबंधों का महत्व केवल दोनों देशों के लिए नहीं। बल्कि वैश्विक शांति-स्थिरता और प्रगति के लिए भी हमारे संबंध बहुत अहम हैं। 

Leave a comment