Search KhabarFast

Press ESC to close

INDIA Alliance: ममता बोलीं- ‘जान भी दे देंगे’, राहुल ने बताया ‘लोकतंत्र पर आक्रमण’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान

INDIA Alliance: ममता बोलीं- ‘जान भी दे देंगे’, राहुल ने बताया ‘लोकतंत्र पर आक्रमण’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान

INDIA Alliance: INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी ने इसमें हिस्सा लिया। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है। बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी ने और ममता बनर्जी ने भी दिए हैं। सभी पार्टी के लोग जो यहां पर बैठे हैं, उन्होंने भी सुझाव दिए। आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है। असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं। दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर, वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

INDIA ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश के लोगों, युवाओं और INDIA गठबंधन के लोगों के अलावा, जो NGO और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के सामने जाकर प्रदर्शन किया जाएगा और जनता को अवगत करवाया जाएगा कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। 6 अक्टूबर के दिन सभी विपक्षी सांसद 'मार्च टू इलेक्शन कमीशन' करेंगे। हम आज ही ये मार्च करने वाले थे लेकिन हमने सभी सांसदों को आमंत्रित करके मार्च निकालने के लिए 6 तारीख रखी है।  तीसरा कार्यक्रम हमारा होगा, जिसमें विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मिलने का समय मांगेंगे। हमारी जो समस्याएं हैं और संवैधानिक अड़चनें जो सरकार पैदा कर रही है, जिसके तहत लोगों को तंग और तबाह करके अपनी राय बनाकर झूठी सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे लेकर हम राष्ट्रपति को स्थिति समझाना चाहते हैं। चौथा कार्यक्रम हमारी बड़ी रैली होगी। उसकी तारीख और स्थान तय करके बताए जाएंगे। ये रैली अक्टूबर-नवंबर में होगी। पांचवा, नवंबर 1 से दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी। अब सभी का ध्यान हमारी ओर आकर्षित है।

EVM की मशीनें क्यों जलाई गईं?- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने INDIA ब्लॉक की बैठक संपन्न होने पर कहा, "हमारा INDIA गठबंधन एकत्र है, एकसाथ है और हम सब साथ हैं। आज जो बड़ा घोटाला है, यह घिनौना मामला है। जो वोट चोरी की बात राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में उठाई थी, जिस वोट चोरी को करके भाजपा 2026 में जीती, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार में जीती, बंगाल में पूरी लूट की। आप जानते हैं कि हम अपनी शिकायत को लेकर यहां आए थे, हम चुनाव आयोग के पास भी गए, सुप्रीम कोर्ट में भी गए, सारे दरवाजे खटखटाए लेकिन अब तो ये स्पष्ट हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू हैं, उन्होंने वोट चोरी की, EVM मशीन जला दी गई, EVM मशीन को हाईजैक किया गया। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। हमें लोकतंत्र बचाना होगा। मतदान का अधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है। अगर लोग वोट नहीं देंगे, अगर चुनाव में धांधली होगी तो देश कहां जाएगा?।  ज्ञानेश कुमार अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो ये आंदोलन बहुत आगे जाएगा। हम लोगों को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने वोटों की लूट की, चोरी की। EVM की मशीनें क्यों जलाई गईं?।

भारत में जो हो रहा है वह ग़लत है- राहुल गांधी

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "काफी अच्छी चर्चा हुई। वोट चोरी हुई है, सभी नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है, उन्हें सज़ा मिले। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कितने सीनियर हैं या कौन हैं; भारतीय लोकतंत्र इस देश के हर व्यक्ति से बड़ा है। बैठक में यह भावना भी थी कि विपक्ष भारत के लोगों तक यह बात पहुँचाने में काफ़ी सफल रहा है कि चुनाव में धांधली हुई है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है, और लोगों में, ख़ासकर युवाओं में, विरोध की एक नई भावना पैदा हुई है कि भारत में जो हो रहा है वह ग़लत है और उसे रोका जाना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कांग्रेस ने की कार्यसमिति की बैठक...राहुल गांधी ने ली खड़गे से चुटकी, कहा-बहुत पीछे तो नहीं

मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें नेताओं ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की।

पंजाब-केरल-हिमाचल-कर्नाटक में चुनाव आयोग सही? स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर जोरदार वार

Smriti Irani attack Congress: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने आज 29 सितंबर 2026 मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए उन पर संवैधानिक निकायों को कमजोर करने और चुनावी हार पर आत्मनिरीक्षण करने के बजाय भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, स्मृति ईरानी ने मतदाता सूची में बदलाव और संशोधन के संबंध में विपक्षी पार्टी के हालिया बयानों की आलोचना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast