Guru Nanak Jayanti 2026: सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व इस साल मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है, इसलिए देशभर के गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम होंगे।गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार माना जाता है। इस मौके पर सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकते हैं, सेवा करते हैं और कीर्तन-सिमरन के जरिए गुरु नानक देव जी को याद करते हैं। इस बार तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन था। पंचांग के अनुसार गुरु नानक जयंती हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को ही मनाई जाती है। इस बार पूर्णिमा 24 नवंबर को पड़ रही है, इसलिए 557वां प्रकाश पर्व उसी दिन मनाया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा का मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि शुरू: 23 नवंबर 2026, रात 11:42 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर 2026, रात 8:23 बजे
गुरु नानक जयंती: 24 नवंबर 2026, मंगलवार
24 नवंबर को देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सिख समुदाय के लोग बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रकाश पर्व मनाएंगे।
Also read: कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट
क्यों कहा जाता हैं प्रकाश पर्व ?
गुरु नानक जयंती को सिर्फ जन्मदिन नहीं, बल्कि प्रकाश पर्व कहा जाता है। इसके पीछे गहरा आध्यात्मिक अर्थ छिपा है।गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों से समाज में फैले अज्ञान, भेदभाव और अंधविश्वास को दूर करने का काम किया। उन्होंने लोगों को ज्ञान, प्रेम, सेवा और सच्चाई के रास्ते पर चलना सिखाया।माना जाता है कि उनके उपदेशों ने इंसान के जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश फैलाया। अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाले इसी संदेश की वजह से उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व कहा जाता है।यह पर्व सिर्फ उत्सव मनाने का मौका नहीं है, बल्कि गुरु नानक देव जी के बताए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी अवसर है।