21 November Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार साइक्लोन अकवन का लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हो गया है। अब यह सिस्टम कमजोर होकर दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर एक डीप डिप्रेशन में बदल गया है। IMD ने कहा कि साइक्लोनिक तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 24 kmph की स्पीड से लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा, इससे पहले कि सुबह 11:30 am IST पर दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर एक डीप डिप्रेशन में कमजोर हो जाए।
दूसरी तरफ, उत्तर भारत में ठंड का सिलसिला शुरु हो चुका है। सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ कोहरा भी देखने को मिल जाता है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में हल्की बारिश भी संभव है, जिससे ठंड सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का माहौल बना हुआ है, जो देखने को काफी आकर्षक है, लेकिन आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में चलिए जानते है कल के मोसम के बारे में जान सकते है।
Also read: कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 15 राज्यों में बारिश का चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़ शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 KMPH रहेगी।
दिल्ली में कल का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी दस्तक दे चुकी है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तो वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।