Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs SA:अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर बवाल! टीम मैनेजमेंट को अश्विन ने सुनाई खरी-खोटी

IND vs SA:अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर बवाल! टीम मैनेजमेंट को अश्विन ने सुनाई खरी-खोटी

R Ashwin: आखिरकार टी20विश्व कप में भारतीय टीम का विजय रथ रुक ही गया। सुपर-8 स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारत रनों का पीछा करने में नाकाम रहा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला नरेद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में लोकल बॉय अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के बाद बवाल मच गया है। पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टीम मैनजमेंट को कटघरे में खड़ा किया है।

क्या बोले आर अश्विन

आर अश्विन ने कहा कि अक्षर पटेल भारत के लिए टी20के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रह चुके हैं और कई टीम को मुश्किल हालात से निकाला है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन सुंदर को खिलाना रणनीतिक रूप से सही हो सकता है लेकिन, अक्षर के योगदान को नदरअंदाज नहीं किया जा सकता। अश्विन ने कहा कि पिछली बार जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब अक्षर पटेल ने कोहली के साथ साझेदारी कर टीम को 170के पार पहुंचाया था। कोहली का अनुभव काम आया था लेकिन, अक्षर किसी से कम नहीं है।

अस्टिटेंट कोच के फैसले का किया बचाव

वहीं, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अक्षर को बाहर रखने के निर्णय का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर पावरप्ले में गेंदबाजी करने के साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ज्यादा प्रभावी थे। हालांकि, मैच में सुंदर ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 17 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में भी वह 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सवाल उठना जायज है कि क्या अक्षर को बाहर करना टीम की रणनीतिक गलती साबित हुई। भारतीय टीम की हास के बाद प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर बहस तेज हो गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें