Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: बुमराह-हार्दिक-जडेजा के बिना उतरेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल ने बताया जीत का मंत्र

IND vs NZ: बुमराह-हार्दिक-जडेजा के बिना उतरेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल ने बताया जीत का मंत्र

IND vs NZ: भारतीय वनडे टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने टीम की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मैदान पर उतरने वाली कोई भी भारतीय टीम दुनिया की किसी भी विरोधी टीम को हराने की क्षमता रखती है। गिल के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने और आत्मविश्वास हासिल करने का बड़ा मौका है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने जा रही है। पहले मुकाबले से एक दिन पहले ऑकलैंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिल ने कहा कि इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने से युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर युवा खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम को यह भरोसा मिलेगा कि वर्ल्ड कप के दौरान परिस्थितियां या टीम संयोजन उम्मीद के मुताबिक नहीं होने पर भी भारत के पास मुकाबला जीतने की क्षमता होगी।

न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम

गिल ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी न्यूजीलैंड दौरे को अहम बताया। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका के हालात से काफी हद तक मिलती-जुलती हो सकती हैं। ऐसे में यहां खेलने का अनुभव भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम की परिस्थितियां भी दक्षिण अफ्रीका के आगामी वर्ल्ड कप के समय के मौसम जैसी रहने की संभावना है।

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

इस सीरीज में भारतीय टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान पर उतरेगी। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में कई युवा चेहरों को मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया है, वहीं हार्दिक पांड्या चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। रवींद्र जडेजा को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत के गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, औकिब नबी और कुलदीप यादव शामिल हैं। गिल ने युवा गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की पिचों पर अच्छा बाउंस मिलता है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौती पेश करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इन परिस्थितियों से सीखकर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

गौरतलब है कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए आगामी विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करने का अहम अवसर होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ ODI: फिक्स नहीं होगी केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन, गिल ने बताई टीम की रणनीति

IND vs NZ: 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम के मिडिल ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि भारतीय टीम में नंबर-5, 6 और 7 की बैटिंग पोजीशन फिक्स नहीं है। मैच की परिस्थिति और बचे हुए ओवरों के हिसाब से बल्लेबाजों को मैदान पर उतारा जाएगा। गिल ने केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या को बताया 'महान खिलाड़ी' शुभमन गिल ने बताया टीम इंडिया में उनकी अहमियत

IND vs NZ: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में अहमियत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हार्दिक को ऐसा खिलाड़ी बताया, जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता बेहद खास है। गिल के मुताबिक, हार्दिक जैसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का विकल्प विश्व क्रिकेट में बहुत कम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हार्दिक जल्द पूरी तरह फिट होकर भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast