Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ ODI: फिक्स नहीं होगी केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन, गिल ने बताई टीम की रणनीति

IND vs NZ ODI: फिक्स नहीं होगी केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन, गिल ने बताई टीम की रणनीति

IND vs NZ: 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम के मिडिल ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि भारतीय टीम में नंबर-5, 6 और 7 की बैटिंग पोजीशन फिक्स नहीं है। मैच की परिस्थिति और बचे हुए ओवरों के हिसाब से बल्लेबाजों को मैदान पर उतारा जाएगा। गिल ने केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

ऑकलैंड में पहले वनडे से एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिल ने कहा कि भारत का टॉप-4 बल्लेबाजी क्रम काफी हद तक तय है, लेकिन इसके बाद की तीन पोजीशन लचीली रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि अगर टीम को पांचवें नंबर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत महसूस होती है तो अक्षर पटेल को भेजा जा सकता है। वहीं, अगर मैच की स्थिति के अनुसार केएल राहुल बेहतर विकल्प होते हैं तो उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतारा जाएगा।

गिल के मुताबिक, नंबर-5, 6 और 7 पर बल्लेबाजी का फैसला तय क्रम के बजाय मैच की स्थिति और बचे हुए ओवरों को देखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम अपने मौजूदा टॉप और मिडिल ऑर्डर के संयोजन से खुश है। साथ ही, हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम का निचला मध्यक्रम और मजबूत होगा। इससे नंबर-7 और नंबर-8 पर बल्लेबाजी के विकल्प बेहतर होंगे और टीम की बैटिंग डेप्थ बढ़ेगी।

युवा तेज गेंदबाजों पर भी बोले गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा। गिल ने बताया कि टीम लंबे कद के तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता देती है, क्योंकि वे पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल कर सकते हैं। खासकर जब गेंद पुरानी हो जाती है और उसमें स्विंग या सीम मूवमेंट कम हो जाता है, तब तेज गति और बाउंस से बल्लेबाजों को चुनौती दी जा सकती है।

गिल ने कहा कि भारतीय टीम ऐसे गेंदबाजों को तैयार करना चाहती है, जो बीच के ओवरों में विरोधी टीम के लिए रन बनाना मुश्किल करें और विकेट लेने के मौके पैदा करें। सीरीज के लिए भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और औकिब नबी शामिल हैं।

T20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने की थी वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह वनडे सीरीज पांच मैचों की T20I सीरीज के बाद खेली जा रही है। T20 सीरीज में भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की। अब न्यूजीलैंड की कोशिश वनडे सीरीज में भी जीत की लय बरकरार रखने की होगी, जबकि भारतीय टीम जीत के साथ नए फॉर्मेट की शुरुआत करना चाहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान को हराने के बाद सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया फोन, बोले- एक घंटे तक करता रहा 'सीता-राम' का जाप

Virendra Shewag Calls Aryavir:भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता से फोन पर बात की।

न्यूजीलैंड में फेल हुए रोहित शर्मा, अब विश्व कप पर मंडराया खतरा! सामने आए 4 बड़े सवाल

Rohit Sharma Fail New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की, लेकिन रोहित के लिए यह दौरा बेहद कठिन रहा। वह 4 पारियों में सिर्फ 30 रन ही बना सके और उनका औसत सिर्फ 7.50 का रहा। कीवी पिचों पर पेसरों के सामने वह सीम, स्विंग और गति के सामने पूरी तरह असहज दिखाई दिए। चौथे वनडे में मैट हेनरी ने उन्हें पहली ही गेंद पर चौंका दिया। मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान कि यह पिच बैटिंग के लिए मुश्किल नहीं थी, उसने भी बहुत कुछ कह दिया।

तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल! 3-1 से सीरीज जीतकर चमके ये 3 हीरो

India Beat New Zealand : माउंट माउंगानुई में भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मैच में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पांचवें वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत की ओर से सभी तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उन्हीं के घर पर करारी शिकस्त दी।भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद कीवी टीम 187 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast