Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: पांच मैचौं की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीत कर इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की। बता दें कि बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत और इंग्लैडं के बीच चौथा टी20 मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 159 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से सिर्फ 13.5 ओवर में हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही अब टीम इंडिया की बादशाहत पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर सीरीज का पांचवां मुकाबला और आखिरी टी20 मैच इंग्लैंड जीत जाता है, तो मौजूदा वर्ल्ड चैम्पिंयन भारत को पीछ छोड़ आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 के पायदान पर पहुंच जाएगा।

श्रेयस अय्यर का छलका दर्द

सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द छलका। उन्होंने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हमारी टीम अपने प्लान को मैदान में सही तरीके से लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। 158 रन का स्कोर काफी नहीं था। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने काफी जल्दी लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी के दौरान मैंने गेंदबाजों से कहा था कि वे लगातार वही लेंथ रखें। मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन हम अपने एग्जीक्यूशन में पीछे रह गए।

Also read: PM Modi at MCG: MCG में गूंजा भारत का दम, भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन निराशाजनक

युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें 10 गेंदों में 15 रन पर आउट कर दिया। आर्चर और जोश टोंग इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में सबसे सफल रहे। दोनों ने दो-दो विकेट लिए और भारत की रन-गति पर लगाम लगाई। सीरीज़ का नतीजा पहले ही तय हो चुका है, ऐसे में भारत आखिरी T20I में अपनी साख बचाने की कोशिश करेगा, जबकि इंग्लैंड सीरीज़ में शानदार जीत पूरी करने का लक्ष्य रखेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

दुनिया को मिला उसैन बोल्ट से भी तेज-तर्रार धावक! मात्र 9.39 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर मचाया तहलका

World Robot Games: दुनिया में अगर सबसे तेज धावक का नाम लिया जाएगा, तो सबसे आगे नाम उसैन बोल्ट का होगा। जमैका के उसैन बोल्ट ने मैदान पर इस कदर सनसनी मचाई की उनके आसपास कोई धावक ठहर नहीं सका। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान उन्होंने 9.69 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast