Search KhabarFast

Press ESC to close

मन की बात में पीएम मोदी ने साझा किए विचार, संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान पर दिया जोर

मन की बात में पीएम मोदी ने साझा किए विचार, संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान पर दिया जोर

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में देशवासियों से कई अहम विषयों पर बातचीत की। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सुबह से ही देशभर में लोगों में उत्साह देखा गया। आम जनता से लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं तक, सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुना। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की परंपराओं और महान व्यक्तित्वों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक ‘गणतंत्र पर्व’ मनाया जाता है। इस दौरान होने वाला ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह भारत की विविध संगीत परंपराओं को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस समारोह में भारतीय धुनों का इस्तेमाल बढ़ा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कच्छ के रण का किया जिक्र

पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ के रण का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद यहां लाखों फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं और पूरा इलाका गुलाबी रंग में रंग जाता है। स्थानीय लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण का सुंदर उदाहरण बताया।अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भगवान गौतम बुद्ध के विचारों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज के तनाव भरे समय में बुद्ध का शांति और आत्म-नियंत्रण का संदेश बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि चिली जैसे दूर देशों में भी बुद्ध के विचारों का प्रचार हो रहा है, जहां लोग ध्यान और करुणा के जरिए जीवन को बेहतर बना रहे हैं।

पवन ऊर्जा के महत्व पर दिया जोर

ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम मोदी ने सौर और पवन ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से बिजली बचाने और क्लीन एनर्जी को अपनाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य पवन ऊर्जा के इस्तेमाल से तेजी से विकास कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की भी सराहना की और कहा कि विज्ञान देश की प्रगति का मजबूत आधार है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों की उपलब्धियां ही भारत की असली ताकत हैं और हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है।

Also read: 232 यात्रियों से भरे विमान में अचानक उठा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सावरकर पर टिप्पणी पड़ी भारी, राहुल के बाद अब सोनिया गांधी पर भी केस की तैयारी?

Veer Savarkar Vivad: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब को लेकर एक बार फिर सावरकर विवाद गरमा गया है। उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ में सावरकर के बारे में लिखी गई कुछ बातों पर वीर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने आपत्ति जताई है और सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेज दिया है।सत्यकी के वकील संग्राम कोल्हटकर के मुताबिक, किताब के दो पेजों पर लिखी बातें विवाद की वजह बनी हैं। पेज 201 पर लिखा गया है कि जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों की जेलों में यातनाएं झेल रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों से दया की भीख मांग रहे थे

Ertiga से सस्ती Maruti Suzuki की नई फैमिली कार, 6.5 लाख रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

Maruti Cheaper Car:Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी कारों की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की एक नई फैमिली कार को लेकर चर्चा तेज है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख रुपये हो सकती है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह Maruti Suzuki Ertiga से सस्ता विकल्प बन सकती है।

टोल पर ही पकड़ा जाएगा बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी, FASTag से होगा चेक, मिलेगा रीन्यूअल का SMS

Toll Plaza Insurance Check: अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर स्कैन करेगा।अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है, तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast