Search KhabarFast

Press ESC to close

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बिहार की सरकारी स्कूल टीचर रितु (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रितु की मौत अपनी ससुराल के घर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रितु बिहार के शिक्षा विभाग में सरकारी टीचर थीं और कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल फरीदाबाद के सेक्टर-9 इलाके में आई थीं। 17 जुलाई की दोपहर वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

रविवार को बिहार से फरीदाबाद पहुंचे रितु के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी दो दिन तक नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रितु को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और उसकी मौत हादसा नहीं बल्कि साजिश हो सकती है। रितु की मां चांदनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी के पति पंकज शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं। मां का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले पंकज ने रितु पर सरकारी नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया था। इसके बाद रितु 14 जुलाई को फरीदाबाद स्थित अपनी ससुराल पहुंची थीं।

रितु का जेठानी से हुआ था विवाद

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले रितु का अपनी बड़ी जेठानी से विवाद हुआ था। उन्होंने दावा किया कि रितु ने फोन पर इस विवाद की जानकारी भी दी थी। मायके वालों का आरोप है कि रितु को धक्का देकर नीचे गिराया गया और बाद में घटना को हादसा बताने की कोशिश की गई। रितु के चाचा संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद दो दिनों तक परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे जाने की बात कही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत मिल गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also read: Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पसरा मातम, कुएं में दम घुटने से 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast