Search KhabarFast

Press ESC to close

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुरोध पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

बता दें, NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिसके बाद 18 जुलाई को उन्हें जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also read: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल रखेंगे जारी

सोनम वांगचुक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैडल पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा ‘मैं अपना अनशन जारी रखूंगा। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस क्रूरता से पेश आया जा रहा है, उसे देखते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं तब तक अपना अनशन जारी रखूंगा जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या मुझे यहां अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती। उम्मीद है कि सरकार इससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। मैं इस बात से बहुत प्रभावित और प्रेरित हूं कि युवाओं ने उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखी है।‘

सरकार और पुलिस से की अपील

वांगचुक ने आगे कहा ‘मैं सरकार और पुलिस से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के समक्ष अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर इस मुद्दे को हल करें। मुझे विश्वास है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी उतना ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जितना उन्होंने आज दिखाया।‘

दरअसल, यह घटना मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा हल्के लाठीचार्ज के बाद घटी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करते समय दिल्ली पुलिस के जवान भी घायल हो गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast