Search KhabarFast

Press ESC to close

Galaxy Unpacked से पहले Samsung के नए Foldable फोन लीक! Galaxy Z Fold 8 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा

Galaxy Unpacked से पहले Samsung के नए Foldable फोन लीक! Galaxy Z Fold 8 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा

Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च होने से पहले ही इंटरनेट पर उनकी कथित आधिकारिक मार्केटिंग तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की डिजाइन, कैमरा और कई खास फीचर्स सामने आए हैं। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इस बार Samsung तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 8 Ultra की हो रही है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।

कैसा होगा फीचर? 

वहीं, Galaxy Z Fold 8 में 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, Galaxy Z Flip 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो लीक के अनुसार Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Galaxy Z Flip 8 में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। Galaxy Z Fold 8 की बैटरी का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 4,800mAh की बैटरी हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम हो सकता है।

लीक हुई तस्वीर

लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि Galaxy Z Fold 8 का कवर डिस्प्ले पहले से ज्यादा चौड़ा होगा, जिससे मैसेजिंग, सोशल मीडिया और रोजमर्रा के इस्तेमाल का अनुभव बेहतर होगा। फोन में मल्टीटास्किंग, बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने और एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर ऐप्स को बिना रुकावट इस्तेमाल करने जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra को खास तौर पर प्रोफेशनल और पावर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग, क्रिएटिव ऐप्स और प्रीमियम हार्डवेयर पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Fold 8 की मोटाई खुलने पर लगभग 4.5mm और Ultra मॉडल की 4.1mm हो सकती है।

हालांकि, ये सभी जानकारी फिलहाल लीक रिपोर्ट्स पर आधारित है। Samsung इन सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक घोषणा 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में करेगी। तब तक टेक प्रेमियों की नजरें इस बड़े लॉन्च पर टिकी हुई हैं।

Also read: Apple बनी दुनिया की सबसे बड़ी कीमती कंपनी, Nvidia को पीछे छोड़ फिर हासिल किया नंबर-1 स्थान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast