Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पसरा मातम, कुएं में दम घुटने से 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पसरा मातम, कुएं में दम घुटने से 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा रियाणा के झज्जर जिले के मुनिमपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, एक बछड़े को बचाने के लिए दलबीर, नरेंद्र, मोनू और रामू कुएं में उतरे, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद झज्जर पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चारों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Also read: हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, CM सैनी ने कहा - राज्य में विभिन्न स्तरों पर गठित होंगे नशा-विरोधी कार्य बल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह मौके पर पहुंचीं और पूरे राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की। कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान के दौरान सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुनिमपुर हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय पर मदद नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में महिलाओं को डबल फायदा, लाडो लक्ष्मी योजना के साथ दूसरी योजनाओं का लाभ भी जारी रहेगा: cm सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है और इस योजना का लाभ लेने वाली अथवा इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी भी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले परिवार की अधिकतम आय 1 लाख रुपये होने की शर्त थी जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Haryana News: सीएम सैनी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है।

Uttrakhand News: 11 हजार युवाओं को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, CM धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का किया शुभारंभ

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast