Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार,  हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए जिला नूंह के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य उपकेंद्रों को किया जाएगा अपग्रेड

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा, उनमें लूहिंगा कलां, चंदेनी  तथा शाह चोखा शामिल हैं। इन केंद्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होने से आसपास के हजारों ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर उनकी निर्भरता कम होगी।

Also read: Haryana weather Alert: हरियाणा में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून; कई जिलों में आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

जरूरी जांच और दवाइयों की उपलब्धता

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इन तीनों परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि, भवन, मानव संसाधन, चिकित्सा उपकरणों सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत आकलन किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद यहां सामान्य रोगों का उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रसव संबंधी सुविधाएं, आवश्यक जांच तथा दवाइयों की उपलब्धता जैसी स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार

आरती सिंह राव ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मेवात क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार में भी सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम नागरिकों को उनके घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने तथा अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नूंह जिले के इन तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन इसी दिशा में एक अहम कदम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार के 1,200 गांवों में जलवायु अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावा, 27,600 एकड़ में होगा फसल प्रत्यक्षण

Bihar News:बिहार में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए चतुर्थ कृषि रोड मैप के

Haryana News: हरियाणा में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, 24 अक्टूबर तक ठप हो सकती हैं सेवाएं!

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल आज रात 10 बजे से शुरू होने जा रही है। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसी कड़ी में भिवानी में भी बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और संबंधित फैसले के विरोध में प्रतियां फूंकीं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समानांतर लाइसेंस देने का फैसला वापस नहीं लिया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। वहीं, बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने के बावजूद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

Haryana News: हरियाणा में सुशासन पुरस्कार पाने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast