Hydrogen Train:हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन करने के भारतीय रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। लेकिन अब इस ट्रेन से यात्री ही नदारद हो चुके हैं। ट्रेन में सीटों की संख्या 2600 है लेकिन, 40 से 60 लोग ही यात्रा करते हैं।
अब रेलवे यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाइड्रोजन ट्रेन का विस्तार दिल्ली तक होने जा रहा है। इससे रास्ते में कुछ तकनीकी चुनौतियां आने वाली है।
दिल्ली तक विस्तार करने की योजना
यात्रियों की संख्या कम देखते हुए रेलवे अब इस ट्रेन को दिल्ली के आजादपुर स्टेशन तक ले जाने पर फैसला हो सकता है। आजादपुर दिल्ली का प्रमुख थोक फल और सब्जी बाजार है। रेलने के अनुसार अगर ट्रेन दिल्ली तक आती है तो यात्रियों के लिए इसकाी इस्तेमाल ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। स्थानीय लोग अब लंबे समय से ट्रेन को दिल्ली तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल रेलवे इस विस्तार से जुड़े कामों पर विचार कर रहा है। अंतिम फैसला तकनीकी जरूरतों और संचालन की व्यवहारिकता को देखने के बाद लिया जाएगा।
अभी जींद से सोनीपत के बीच होता है संचालन
बता दें कि हाइड्रोजन ट्रेन 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत सेक्शन पर चल रही है। अधिकारियों का कहना हैाा कि 2600 सीटों वाली इस ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच आमतौर पर 40 से 60 यात्री ही मिलते हैं। कम यात्रियों की वजह से ट्रेन रोज सिर्फ एक फेरा लगा रही है। शुरुआती योजना के तहत इसे जींद से सोनीपत के बीच रोजना दो फेरे लगाने थे। रेलवे अधिकारियों का कहना रहै कि नॉर्दन रेलवे पिछले लगभग दो महीनों से इस ट्रेन को संचालित कर रहा है। ट्रेन के संचालन और नई तकनीक पर नजर रखने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगातार काम कर रही है।
Also read: Haryana News: 21 दिन की फरलो के बाद फिर जेल पहुंचा राम रहीम, पुलिस सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल पहुंचा