Search KhabarFast

Press ESC to close

तहरीक-ए-तालिबान संगठन का किससे निकला कनेक्शन, अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी

तहरीक-ए-तालिबान संगठन का किससे निकला कनेक्शन, अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी

Punjab News:पंजाब में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। अमृतसर में असिस्टेंट सब-इंसपेक्टर हरजीत सिंह की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने ली है।

दरअसल, हरजीत सिंह जब सुबह गश्त पर थे। उस वक्त वह भगतांवाला दाना मंडी के पास थे, उसी दौरान अचनाक ने दो आतंकियों ने उनपर गोलियां चला दी। जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब सवाल उठ रहा है कि आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान क्या है।

क्या है तहरीक-ए-तालिबान

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का पोस्टर दिखा हैं। यह संगठन पहले भी पंजाब में हुए कई मामलों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह कोई स्वतंत्र आतंकी संगठन नहीं है। इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक प्रॉक्सी नेटवर्क बताया गया है। जिसे पंजाब और दिल्ली एनसीआर में वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले भी पंजाब में इस संगठन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।      

शहजाद भट्टी से भी जुड़ा नाम                

तहरीक-ए-तालिबान का असली मास्टरमांइड आतंकी शहजाद भट्टी को बताया जा रहा है। जो पाकिस्तान से नेटवर्क को चलाता है। शहजाद भट्टी ही सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब के स्थानीय अपराधियों और युवाओं को पैसों का लालच दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों पर हमले करवाता है।

पंजाब पुलिस करने वाली है कार्रवाई

वहीं, पंजाब पुलिस महानिदेशक ने घटना के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन, ये घटना पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का हिस्सा माना जा रहा है।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गांव-गांव पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क, हरियाणा की 5,154 ग्राम पंचायतें भारतनेट से कनेक्टेड

Haryana News: हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और दूरसंचार ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश की 6,222 ग्राम पंचायतों में से 5,154 यानी 82.84 प्रतिशत ग्राम पंचायतें भारतनेट के दायरे में आ चुकी हैं तथा 45,130 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन कार्यरत हैं।

Uttarakhand News: हल्द्वानी से बिजली खरीद तक कांग्रेस के आरोपों पर CM धामी का पलटवार, बोले- तथ्यों के सामने नहीं टिकते

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मुद्दों के अभाव से जूझ रही कांग्रेस अब झूठ, भ्रम और बेबुनियाद आरोपों के सहारे राजनीतिक नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक आरोप लगाती है और जब तथ्य सामने आते हैं तो वही आरोप धराशायी हो जाता है।

हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

Hydrogen Train:हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन करने के भारतीय रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। लेकिन अब इस ट्रेन से यात्री ही नदारद हो चुके हैं। ट्रेन में सीटों की संख्या 2600 है लेकिन, 40 से 60 लोग ही यात्रा करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast