Weather Update: कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तो दिल्ली में भी गिरेगा पारा, IMD ने जारी किया ठंड का बड़ा अलर्ट

Weather Update: कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तो दिल्ली में भी गिरेगा पारा, IMD ने जारी किया ठंड का बड़ा अलर्ट

IMD Cold Wave Alert: इस समय उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। देश के 8 राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, ओडिशा और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर समेत कश्मीर के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से और नीचे चला गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ठंड का बड़ा अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। जिस वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। IMD की मानें तो हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में रात का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान माइनस 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली में भी गिरेगा पारा

IMD ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

IMD की मानें तो दिल्ली में रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।  बता दें, गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई थी। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

IMD के अनुसार, कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इसके अलावा श्रीनगर की डल झील समेत कई जलस्रोत भी जम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 26 दिसंबर तक अमूमन मौसम शुष्क ही रहेगा।  

Leave a comment