Search KhabarFast

Press ESC to close

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

Jyoti-Alok Maurya Reunion: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार सुखद मोड़ लेते हुए समाप्त हो गया है। दोनों अब एक छत के नीचे रहने लगे हैं और परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देते हुए पुरानी कड़वाहट भुला चुके हैं। 

जानकारी के अनुसारलगभग तीन साल तक चले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्ष बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी समझौते पर पहुंचे हैं। दोनों की दो बेटियां भी हैंजिनके भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए यह समझौता किया गया है। परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि बच्चों की खुशी अब दोनों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बता देंआलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में क्लास-4 कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वहींज्योति मौर्या वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर तैनात हैं। 

क्या है पूरा मामला

बता देंयह मामला साल 2023 का हैजो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसलआलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति को PCS अधिकारी बनने के लिए आर्थिक और मानसिक सहयोग दियालेकिन सफलता मिलने के बाद ज्योति ने उन्हें छोड़ दिया। इस विवाद में भ्रष्टाचार और अलगाव जैसे गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थेजिससे देशभर में चर्चा छिड़ गई थी। ज्योति मौर्या ने इन आरोपों से इनकार किया था और खुद पर लगे दावों को गलत बताया था। 

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई भी चली। आलोक मौर्या ने गुजारा भत्ता की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया थाजबकि पहले के चरण में उन्होंने कुछ शिकायतें भी वापस ली थीं। लेकिन अब दोनों ने इन सब विवादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का फैसला लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

नक्सल के बाद अब नशे पर भी होगा वार, अमित शाह ने 2029 तक नारकोटिक्स कारोबार को जड़ से उखाड़ने का लिया संकल्प

Amit Shah on Drug Trade: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत से 31 दिसंबर, 2029 तक मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया और स्कूल प्रिंसिपल, पटवारी, पुलिस स्टेशन के पीएसआई, पुलिस महानिदेशक, राज्यों के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव सहित सभी हितधारकों से "एक दिशा में सामूहिक प्रयास" करने का आह्वान किया।

Aaj Ka Mausam 23 Sep: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से इन राज्यों में मंडरा रहा बारिश का खतरा, IMD से जानें आज का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की विदाई से पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में बारिश की संभआवना बनी हुई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही, हवा की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। तो चलिए आज का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast