INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड पहला वनडे जीतकर सीरीज में एक-एक की बराबरी करना चाहेगा।
हालांकि, वेलिंगटन वनडे में बारिश मुकाबले में खलल डाल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होने की संभावना है। मगर क्या पूरा मैच ही बारिश में धूल जाएगा या कुछ एक्शन देखने को मिलेगा।
वेलिंगटन में बारिश की कितनी संभावना
शनिवार यानी 7 नवंबर को स्काय स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला होना है। इस मैदान पर दोनों के बीच कुछ दिन पहले टी20 मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में बारिश नहीं हुई थी लेकिन, दूसरे वनडे मैच में वेलिंगटन में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबले 3 बजे से खेला जाएगा लेकिन, ठीक 3 बजे ही बारिश की संभावना जताई गई है। इस अनुमान के अनुसार 3 बजे से 4 बजे के बीच बारिश होने की संभावना 60 फीसदी तक है।
वेलिंगटन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
वहीं, वेलिंगटन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने कुल 4 मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें 2 में जीत और एक में हार मिली है। इसके अलावा एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। अब ये पांचवां मैच भी रद्द होगा या मुकाबला खेला जाएगा। यह शनिवार यानी 7 नवंबर को ही देखने को मिलेगा।
Also read: एशिया कप में भारत की नई ब्रिगेड तैयार, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत