Search KhabarFast

Press ESC to close

शतक से चूके शुभमन गिल, फिर भी WTC में रच दिया इतिहास, जायसवाल ने कोहली को टॉप-5 से किया बाहर

शतक से चूके शुभमन गिल, फिर भी WTC में रच दिया इतिहास, जायसवाल ने कोहली को टॉप-5 से किया बाहर

Shubman Gill IND vs NZ Test : भारतीय कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए। तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी ने उन्हें 98 रन पर बोल्ड कर दिया। शतक से चूकने के बावजूद गिल ने अपनी इस पारी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा इतिहास रच दिया।

गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम WTC में कुल 3015 रन हो गए हैं। उनके पीछे-पीछे ऋषभ पंत ने भी 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पंत तीसरे दिन के अंत तक 55 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके नाम 3003 रन हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

1. शुभमन गिल - गिल 43 मैचों की 77 पारियों में 3015 रन बनाकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 43 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।

2. ऋषभ पंत - पंत 43 मैचों की 75 पारियों में 42.90 की औसत से 3003 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वह अभी नाबाद हैं, ऐसे में चौथे दिन उनके पास गिल को पीछे छोड़ने का मौका होगा। पंत ने अब तक 6 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।

Also read: IND vs NZ: केएल राहुल के शतक और पंत-गिल की तूफानी बल्लेबाजी से भारत मजबूत, पहली पारी में 118 रन की बढ़त

3. रोहित शर्मा - टेस्ट से संन्यास लिए एक साल से ज्यादा हो गया, फिर भी हिटमैन 2716 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 41.15 की औसत से 9 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

4. रवींद्र जडेजा - वेलिंगटन टेस्ट में जडेजा को मौका नहीं मिला, उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया। फिर भी वह 2675 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

5. यशस्वी जायसवाल - जायसवाल ने वेलिंगटन टेस्ट में 85 रनों की शानदार पारी खेली। इसी पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली को टॉप-5 से बाहर कर दिया। कोहली के नाम 2617 रन थे। जायसवाल ने 31 मैचों की 57 पारियों में 48.60 की औसत से 2673 रन बना लिए हैं। वहीं केएल राहुल 2419 रनों के साथ 7वें नंबर पर हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'हमारे लिए यह बस एक और मैच है', पाक के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान

Asia Cup Rising Stars : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब 22 नवंबर को इंडिया-ए का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए से होगा।

IND vs NZ: केएल राहुल के शतक और पंत-गिल की तूफानी बल्लेबाजी से भारत मजबूत, पहली पारी में 118 रन की बढ़त

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। केएल राहुल के शानदार शतक और शुभमन गिल, ऋषभ पंत व देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहली पारी के आधार पर 118 रन की बढ़त मिल गई है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 368 रन पर सिमट गई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast