Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2206 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन की ओर से खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा मैच के चौथ दिन शतक से चूक गए। हालांकि, उनकी पारी में जुझारूपन नजर आया।
तिलक वर्मा ने 211 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा को कोनैन कुरैशी ने आउट किया। तिलक के आउट होते ही साउथ जोन की टीम 336 रनों पर निपट गई। दूसरी तरफ ईस्ट जोन ने 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे।
तिलक की पारी में दिखा समर्पण
तिलक वर्मा भले ही शतक से चूक गए हो लेकिन, उनका पारी में धैर्य, समर्पण और संघर्ष नजर आया है। वह जल्दी शतक पूरा करने के चक्कर में नर्वस नाइंटी नाइन का शिकार हो गए। तिलक ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 46.92 का रहा। तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कप्तानी भी कर रहे हैं। वह वैभव सूर्यवंशी से तनातनी होने के कारण चर्चा में आए थे।
ईस्ट जोन की शानदार गेंदबाजी
वैसे साउथ जोन की तरफ से तिलक वर्मा के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए। वहीं, चाचा मिलिंद ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी की बात की जाए तो ईस्ट जोन की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 19 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 16 ओवर्स में 42 दिए। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा शिखर मोहन और कोनैन कुरैशी को भी 2-2 सफलताएं मिली।
Also read: महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की एक बार फिर होगी टक्कर, आज इस समय होगा महामुकाबला