Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने को लेकर कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में पैदा होने वाली यह नई ऊर्जा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम है।
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर भी बोले CM धामी
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रख चुकी है। अब सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से अदालत के सामने रखा है और अब आगे का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर होगा।
कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बनभूलपुरा में अतिक्रमण की स्थिति दोनों दलों की तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम है।