Suresh Raina Opens Up On Retirement:भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 7 साल हो गए हैं। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। इन दोनों के संन्यास के ऐलान फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि आखिर दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया।
अब संन्यास लेने के 7 सास बीत जाने के बाद सुरेश रैना ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह धोनी के बाद अपना भी संन्यास का ऐलान कर दिया था, तब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कैसा रिएक्शन था। सुरेश रैना ने कहा कि धोनी उनके फैसले से हैरान हो गए थे।
सुरेश रैना ने रिटायरमेंट पर क्या कहा
सुरेश रैना ने कहा कि यह खेल ही तो है ना?एक खिलाड़ी के तौर पर आप इसके लिए जीते हैं। आप देश के लिए इतना कुछ करते है, माता-पिता ने कुर्बानियां दी होती हैं लेकिन, उस पल के लिए मुझे लगा कि यह सबसे सही फैसला है। क्योंकि, सब चीजें सही रहती हैं। आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उस समय मेरी उम्र 32 या 33 साल रही होगी लेकिन, ड्रेसिंग रूम में मैंने कह दिया था, तो अंदर का रिएक्शन था ये क्या किया तूने?
सुरेश रैना ने धोनी को सराहा
सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिश्ते पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि धोनी ने अपनी बल्लेबाजी वाली जगह छोड़ दी थी ताकि मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके। सुरेश रैना ने कहा कि मुझे लगता है कि उस समय आप कप्तान के खेलते थे और टीम के लिए खेलते थे। उन्होंने कहा कि मैंने कप्तान का जिक्र इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि जिस जगह पर मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिला, उसके लिए कप्तान ने अपनी जगह त्याग दिया। सुरेश रैना ने कहा कि धोनी ने मुझे कहा था कि तुम ऊपर बल्लेबाजी करो, मैं नीचे खेलूंगा।
Also read: वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 3 ओवर में झटके 2 विकेट; बोले- मैं विकेट लेने वाला हूं