Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ट्रेविस हेड नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन हुए हैं। उनकी रेटिंग 853 चल रही है। हालांकि, वह कितने दिन नंबर एक पर रहेंगे, ये नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक 852 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर बने हुए हैं। वहीं, इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान जो रूट नंबर तीन पर हैं।

क्या है भारतीय बल्लेबाजों का हाल

भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए को सबसे आगे कप्तान शुभमन गिल है। वह 743 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। भारत के ये दो बल्लेबाज टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में बदलाव भी देखा जा सकता है।

पाकिस्तानी कप्तान ने लगाई छलांग                    

वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को चार स्थानों का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग 686 हो गई है। हालांकि, इसके बाद भी वह टॉप 10 में नहीं पहुंच पाए हैं। वह अभी 15वें स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरे टेस्ट में 88 रन बनाए थे, लेकिन उनका ये रन अभी रैंकिंग में नहीं जोड़े गए हैं।

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। उसके बाद भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव आएगा। वहीं, इससे दो दिन पहले यानी 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है।         

Also read: CWG 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 9वें दिन मिले 6 मेडल; जानें किन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast