Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से SIR पर लिया फीडबैक, सामान्य विसंगति वाले नोटिसों पर कही ये बात

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से SIR पर लिया फीडबैक, सामान्य विसंगति वाले नोटिसों पर कही ये बात

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर एसआईआर के नोटिस फेज में चल रही सुनवाई के सम्बंध में भी राजनैतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से बैठक के दौरान बताया कि एसआईआर के दौरान किसी नागरिक को परेशानी ना हो इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बैठक में बताया कि वर्तमान में 24 लाख नोटिसों के सापेक्ष लगभग 19 लाख (77 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फार्म 6 के 93 हजार से अधिक, फार्म 7 के 1 लाख 39 हजार एवं फार्म 8 के 40 हजार से अधिक आवेदन अबतक प्राप्त हो चुके हैं। बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फार्म 7 के लिए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Also read: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान तेज, विधायक सरिता आर्य और आयुक्त दीपक रावत के घर भी पहुंची टीम

दावे-आपत्तियों की सघन जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता द्वारा अधिकतम 5 मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अगर किसी क्षेत्र में इस से इतर मामले आते हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही करेंगे। इसके अतरिक्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स एक दिन में अधिकतम 10 फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं तथा पुनरीक्षण की अवधि में 30 फार्म प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना, अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से सतेंद्र चोपड़ा, जसपाल, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast