Search KhabarFast

Press ESC to close

दतिया में भाजपा को मात मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

दतिया में भाजपा को मात मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

Narrotam Mishra On BYPoll Result:दतिया उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं, हमारे बीच कोई कटुता नहीं है। हमारे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी से पहले जैसे ही आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता करार दिया। नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई काम या टिप्पणी ना करें, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचे।

दतिया में मिली भाजपा को हार

बता दें कि दतिया उपचुनाव में भाजपा को हार मिली है। भाजपा के आशुतोष तिवारी को कांग्रेस के घनश्याम सिंह के हाथों हार मिली है। उन्हें लगभग 6 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने जिला कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही हार के कारणों की समीक्षा की गई है। अब बताया जा रहा है कि समीक्षा होने के बाद भाजपा कई बड़े फैसले ले सकती है।

नरोत्तम मिश्रा के समर्थक थे निराश

बता दें कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की तरफ से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए थे। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हंगामा किया था। हालांकि, उस दौरान भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की थी। नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलना इसलिए सुर्खियां बन गई थी क्योंकि, वह इस सीट से विधायक रह चुके हैं। साथ ही शिवराज सिंह कार्यकाल में वह मध्य प्रदेश के गृहमंत्री थे। उनकी गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है। 

Also read: MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में सियासी बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया 20 KM लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून, 05 अगस्त। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम, सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा

Uttrakhand News: दीपक कुमार ने नई दिल्ली में इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास में कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्कृत तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के वैश्विक प्रसार हेतु उत्तराखण्ड और इंडोनेशिया के मध्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast