Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

Uttarakhand News: जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून, 05 अगस्त। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

Also read: Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से SIR पर लिया फीडबैक, सामान्य विसंगति वाले नोटिसों पर कही ये बात

कई फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुलझाया

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील जौनपुर के ग्राम सनाब मल्ला निवासी युवा किसान कुलदीप शाह ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। कुलदीप शाह ने बताया कि कोरोना काल के बाद उन्होंने अपने गांव में रिवर्स पलायन कर बागवानी के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत लगाए गए हाई-डेनसिटी सेब के पौधों से पहले ही वर्ष में 250 से अधिक पेटियों का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें अच्छी आय हुई।

युवा किसान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुलदीप शाह जैसे युवा किसान प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेंगे और रिवर्स पलायन के साथ आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार एप्पल मिशन, कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न बागवानी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा किसान स्वरोजगार की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast