Two Foreign Tourist:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की जान चली गई। जिसमें एक नागरिक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का निवासी था।
वहीं, दोनों विदेशी नागरिक की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेट राहुल तिवारी घालय हो गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे है और दोनों का इलाज कराया जा रहा है।
कैसे हुई ये घटना
बता दें कि ये घटना शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को हलासुरू स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में हुई। जहां दोनों विदेशी नागरिकों की मौत की वजह स्विमिंग पूल में करंट फैल बताया जा रहा है। यह घटना होटल की तिसरी मंजिल स्थित स्विमिंग पूल में हुई। हालांकि, दोनों विदेशी नागरिक को बचाने की कोशिश की गई लेकिन, उनकी मौत हो गई। उनको बचाने के चक्कर में दो लोग घायल हो गए।
दो लोग हुए घायल
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ जर्मन नागरिक कथित तौर पर लुफ्थांसा एयरलाइंस का क्रू मेंबर था। दोनों विदेशी पर्यटक को जब करंट लगा तो उनको बचाने के लिए वहां पर मौजूद लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। वे दोनों भी विदेशी मेहमान को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि स्विमिंग पूल के पानी में करंट आया कैसे। इस घटना के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
Also read: Spam कॉलर हो जाए सावधान!1 नवंबर से लागू होने जा रहा नया नियम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा