Search KhabarFast

Press ESC to close

“मैं पार्टी के अंदर उन पर करूंगा चर्चा”, कांग्रेस से मतभेद को लेकर क्या बोले शशि थरूर?

“मैं पार्टी के अंदर उन पर करूंगा चर्चा”, कांग्रेस से मतभेद को लेकर क्या बोले शशि थरूर?

Shashi Tharoor On Congress: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कई मुद्दों पर उनके विचार पार्टी से अलग हैं और वह इस मामले पर पार्टी के अंदर बात करेंगे। थरूर और कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरियां कई दिनों से महसूस की जा रही थीं। भारत सरकार ने जब अमेरिकी जाने वाले दल का नेता शशि थरूर को बनाया, तब भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए शशि थरूर का नाम कांग्रेस की तरफ से नहीं बढ़ाया गया था।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर कांग्रेस सवाल पूछ रही थी और थरूर सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर उन्हीं सवालों का जवाब देश से बाहर दे रहे थे। इससे पहले भी कई मौकों पर पार्टी के साथ शशि थरूर के मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं।

शशि थरूर ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा, "मैं पिछले 16सालों से कांग्रेस में काम कर रहा हूं। पार्टी के साथ मेरे कुछ मतभेद हैं, और मैं पार्टी के अंदर उन पर चर्चा करूंगा। आज मैं इस पर बात नहीं करना चाहता। मुझे मिलकर बात करनी है, समय आने दीजिए, फिर मैं इस पर चर्चा करूंगा। पीएम के साथ चर्चा केवल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से संबंधित मामलों पर थी। जब देश के लिए कोई मुद्दा उठता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के साथ खड़े हों। जब देश को मेरी सेवा की आवश्यकता होगी, तो मैं हमेशा तैयार हूं।"

पीएम मोदी की तारीफ से शुरू हुई अटकलें

शशि थरूर ने कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एस जयशंकर को विदेश मंत्री और अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाए जाने पर भी खुशी जाहिर की थी। ये दोनों नेता शशि थरूर के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इसके बाद भी थरूर समय-समय पर पीएम मोदी और उनके फैसलों की तारीफ करते रहे हैं। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थरूर ने जब पनामा में 2016और 2019की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया तो कांग्रेस नेता उदित राज नाराज हो गए थे। उन्होंने थरूर को सुपर बीजेपी प्रवक्ता करार दिया था।

पीएम मोदी ने इशारों में कही थी बात

इसी साल मई महीने की शुरुआत में पीएम मोदी केरल के विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे। उन्होंने आगे बढ़कर पीएम मोदी का स्वागत किया था और दोनों नेताओं ने मंच पर हाथ मिलाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और शशि थरूर की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि आज का यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: अयोध्या राम मंदिर फंड को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, सुरक्षा खामियों पर जताई नाराजगी

Political News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर के लिए जमा किए गए फंड में कथित हेराफेरी और उससे जुड़ी सुरक्षा खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चंदा सिर्फ़ पैसों का लेन-देन नहीं था, बल्कि देश भर के लाखों नागरिकों की सामूहिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast