Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। दोपहर या शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून और आगे बढ़ेगा। यह जल्द ही गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है। मानसून के सक्रिय होने से किसानों को खेती के काम में राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में भीषण लू की संभावना

वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। कई इलाकों में तापमान काफी अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 से 29 जून के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम और मेघालय में भी लगातार तेज बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ गया है।

तमिलनाडु  बारिश का अलर्ट जारी 

दक्षिण भारत में भी मौसम खराब रहने वाला है। तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नीलगिरी, कोयंबटूर और चेन्नई समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तटीय जिलों में समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी के चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और समुद्री गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Also read: पश्चिम बंगाल में अमूल लगाएगी 650 करोड़ रुपये का डेयरी प्लांट, किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल में अमूल लगाएगी 650 करोड़ रुपये का डेयरी प्लांट, किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

पश्चिम बंगाल में डेयरी क्षेत्र को नई मजबूती मिलने जा रही है। देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित फूड पार्क में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से अपना पहला पूर्ण स्वामित्व वाला आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करेगी।

मारुति सुजुकी इस शहर में लगाएगी करोड़ो का प्लांट, 12 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी गुजरात के खोराज में 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से नया कार निर्माण संयंत्र लगाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast