E20 Petrol: भारत में फिलहाल E20 फ्यूल का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें 80 फीसदी पेट्रोल और 20 फीसदी एथनॉल होता है। बीते कुछ समय से इस ईंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये कि क्या यह फ्यूल हमारी गाड़ियों के इंजन के लिए सुरक्षित है।
अब इस मुद्दे पर ऑटोमोबाइल कंपनी के दिग्गजों ने अपनी राय दी है। ईआईएल की पूर्व सीएमडी वर्तिका शुक्ला से लेकर टोयोटा के विक्रम गुलाटी ने इस पर अपनी राय दी है। साथ ही मारुति सुजुकी के राहुल भारती और हीरो मोटो के आशुतोष वर्मा ने भी अहम जानकार दी है।
क्या कहना है कि टेक फिल्ड के दिग्गजों
ईआईएल की पूर्व सीएमडी वर्तिका शुक्ला ने कहा कि यह बदलाव रातों-रात बिल्कुल नहीं हुआ है। साल 2014-15 में सिर्फ 1.5 फीसदी एथनॉल पेट्रोल में मिक्स किया जा रहा था। मौजूदा दौर में 20 फीसदी एथनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से साइंटिफिक्ली सोपर्टेड है और इससे कार्बन एमिशन भी बहुत कम होगा।
टोयोटा के अधिकारी ने क्या कहा
टोयोटा के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने भी एथनॉल को एक बेहरतीन फ्यूल बताया है। विक्रम गुलाटी ने कहा कि इंडिपेंडेंट टेस्टिंग एजेंसी ने इन्हें जांचा है और एथनॉल कोई नया फ्यूल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन जीरो कार्बन फ्यूल है जो पर्यावरण के लिए अच्छा साबित हो रहा है। पिछले दो-तीन महीनों में ईंधन को लेकर दुनिया भर में बड़ा संकट देखा गया है।
Also read: E-Rickshaw News: ई-रिक्शा को रिमोट से रोकने वाला BAT BMS ऐप हटाया गया, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
मारुति सुजुकी के राहुल भारती ने इस विषय पर अहम जानकारी दी है। राहुल भारती ने कहा कि 2023 से पहले E10 तेल पर भी हमने इंजन का परीक्षण किया था और कोई दिक्कत नहीं आई थी। हीरो मोटो के आशुतोष वर्मा ने कहा कि हम करोड़ों बाइक की सर्विस करते हैं लेकिन, E20 को लेकर कोई समस्या नहीं आई है।