Search KhabarFast

Press ESC to close

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

ATF Price Decreases: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती की है। जून महीने की समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल के दाम 27 फीसदी घटा दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि फ्यूल के दाम कम होने से फ्लाइट की परिचालन लागत कम होगी और आने वाले समय में हवाई किराया पर पॉजीटिव असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।        

मई में बढ़ी थी कीमत    

गौरतलब है कि मई में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए एटीएफ के दाम 5 फीसदी बढ़ाए गए थे। उससे पहले अप्रैल में वैश्विक ऊर्जा के लिए बाजार में तेजी के कारण जेट फ्यूल की कीमत बढ़ी थी। ऐसे में जून  में की गई कटौती एयरलाइंस के लिए राहत भरी खबर है। जहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन सस्ता हुआ है। वहीं, घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें लगातार दूसरे महीने स्थिर रखी गई है।       

Also read: साकेत में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, दो मेडिकल छात्रों समेत कई लोग घायल

क्या हवाई किराया होगा सस्ता

विशेषज्ञ का मानना है कि जेट फ्यूल भी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में एटीएफ सस्ता होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर खर्च कम होता है। हालांकि टिकटों की कीमतें कई अन्य कारकों जैसे मांग, सीट उपलब्धता और वैश्विक परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं। इसलिए तुरंत किरायों में बड़ी कटौती की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि, आने वाले वक्त में ईंधन कीमतें इसी तरह गिरती रही तो यात्रियों को भी राहत मिल सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0 के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2289 करोड़ रुपये के विशाल फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में देशभर से 638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क म्यूल अकाउंट्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड को लेकर हलचल तेज हो गई है। दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े नए दावों और “धुरंधर” से जुड़े विवाद के बाद शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बांद्रा मस्जिद बवाल को लेकर भी नए एंगल सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की जांच और तेज कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast