Search KhabarFast

Press ESC to close

अहमदाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा! पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 8 लोगों की गई जान

अहमदाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा! पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 8 लोगों की गई जान

Blast In Crackers Factory:गुजरात के अहमदाबाद से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण 8 लोगों की मौत हो गई। जबकी 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। वह अवैध रूप से संचालित हो रही थी।

धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। शवों के चिथड़े उड़ गए। वहीं, घायलों में से 4 को एलजी अस्पताल और 3 को असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को किया गया रेस्क्यू

यह फैक्ट्री वस्त्राल स्थित आरएएफ कैंप के पीछे होने के कारण धमाका होने के बाद जवान मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अहमदाबाद के मेयर ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।     

Also read: EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

27 जून को भी हुआ धमाका

गुजरात के खेड़ा में 27 जून को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। हालांकि, उस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास 10 किलोमीटर के इलाके में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। हालांकि, कोई जनहानी नहीं हुई थी। धमाका कपडवंज क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन के सामने एक इमारत में हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि इमारत पल भर में ढह गई थी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस तो कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर

National Award Announces:सरकार की तरफ से 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही विजेताओं के नाम भी सामने आ गए हैं। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म और शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह पुरसकार दिए जाएंगे।

सोनम वांगचुक पर बोले अन्ना हजारे, कहा- सरकार बातचीत शुरू करे

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद अब समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast