जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 30 छात्र घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 30 छात्र घायल

Bus Accidnent In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार यानी 29 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मिनी बस खाई में गिर गई, जिसमें 30 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि एक निजी मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी घायल नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे।   
 
मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें विशेष उपचार के लिए जम्मू भेजा गया है। घटना को देखते हुए उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया है।    
 
कैसे हुआ हादसा? 
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक मिनी बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि, ब्रेक फेल होने के बाद बस खाई में गिर गई। दुर्घटना कैसे हुई? इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारी ने कहा कि हमारी प्रथमिकता लोगों को उपचार देना है। उन्होंने कहा कि मिनी बस सालमारी से उधमपुर जा रही थी। तभी दोहपर करीब 12.30 बजे के पास बस खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया और 30 यात्रियों को खाई से सुरक्षित निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।             
 
पहले भी हुए हैं हादसे?   
 
इससे पहले भी 6 अगस्त को भीषण सड़क हादसा हुआ था। उस वक्त जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ छात्र घायल हो गए थे। उस वक्त बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उस दौरान घटना को लेकर उधमपुर के सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल ने कहा था कि हमारे पास 10 लोग आए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।                                                                                                 

Leave a comment